दरी पर गुजरी सुखराम की तिहाड़ की पहली रात

तिहाड़ जेल सूत्रों की मानें तो रविवार को सुबह जेल में रोजाना होनेवाली प्रार्थना में उन्होंने भी हिस्सा लिया। उसके बाद जेल के पार्क में टहलने निकले। जहां कई कैदियों से उनकी मुलाकात हुई। इसी जेल में पूर्व संचार मंत्री ए. राजा भी उनके पड़ोसी हैं और दोनों की आज जेल में पहली मुलाकात हुई। पार्क की सैर करने के बाद वे अपने वार्ड में आए और वहां पत्र-पत्रिकाओं को पढ़कर अपना समय बिताया। कल जेल का अवकाश होने के कारण कोई उनसे मिलने नहीं पहुंचा। ऐसी संभावना है कि सोमवार को उनके परिजन व शुभचिंतक मिलने आ सकते हैं।
जेल प्रशासन की ओर से सुखराम को एक थाली, बाल्टी, दरी और कंबल की व्यवस्था की गई है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम को जेल में सामान्य कैदियों की तरह रखा गया है, लेकिन उनकी सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। तिहाड़ के प्रवक्ता सुनील गुप्ता का कहना है कि सुखराम को जेल प्रशासन की ओर से कंबल और दरी की व्यवस्था की गई है। हालांकि जेल प्रशासन ने सुखराम के लिए दवाओं की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने दवाओं की लंबी सूची दी थी। सारी दवाएं मुहैया करा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications