तरस आता है मनमोहन जी पर: आडवाणी

Lal Kirshan Advani
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की जनचेतना रथयात्रा रविवार को समाप्त हो गयी। दिल्ली के रामलीला मंच से आडवाणी ने हुकांर भरते हुए कहा कि उनकी यात्रा जरूर खत्म हो गयी है लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई बंद नहीं हुई है।

अपने संबोधन में आडवाणी ने जमकर कांग्रेस सरकार को कोसा और कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और महंगाई के लिए केवल केन्द्र सरकार और उसकी गलती नीतियां जिम्मेदार है। उन्हें पीएम मनमोहन सिंह के ऊपर तरस आता है, जो कि बेहद ईमानदार होने के बावजूद देश के लिए कुछ नहीं कर सकते हैं।

मनमोहन सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार घोषित करके आडवाणी ने जनता के सामने तीन नारे रखे। पहला यह कि भ्रष्टाचार मिटायेंगे, काला धन वापस लायेंगे और नया भारत देश बनायेंगे। यही नहीं आडवाणी ने ऐलान किया कि एनडीए का हर नेता विदेशी बैंकों में अपना काला धन नहीं होने के बारे में संसद में एक घोषणा पत्न लिखकर देगा।

आपको बता दें कि आडवाणी का यह रथ पिछले 40 दिनों में 22 राज्यों और पांच केन्द्र शासित प्रदेशों की यात्रा करके दिल्ली पहुंचा था। 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली बिहार के सिताबदियारा से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना बिहुल फूंकने वाले आडवाणी ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा उनकी अब तक की सबसे सफल यात्रा है। मालूम हो कि आडवाणी की यह 6ठीं रथयात्रा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+