मध्य प्रदेश: पर्यटन स्थलों के लिये शुरू होगी एयर टैक्सी

इस जरूरत को पूरा करने के लिये हम सरकारी क्षेत्र की कम्पनी पवन हंस से चर्चा कर रहे हैं। यादव ने बताया कि प्रदेश में हवाई सेवाओं में इजाफे की कोशिशो के तहत चार्टर्ड हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं एयर टैक्सी सेवा का विस्तार भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली एयर टैक्सी सेवा को बांधवगढ़ और कान्हा किसली जैसी जगहों तक बढ़ाया जायेगा। ये स्थल दुर्लभ वन्य प्राणियों की मौजूदगी के चलते पर्यटकों के आकर्षण के बड़े केंद्र हैं।
प्रदेश में एयर टैक्सी सेवा के संचालन के लिये एमपीएसटीडीसी ने निजी विमानन कम्पनी वेन्चुरा एयर कनेक्ट प्राएवेट लिमिटेड से हाथ मिलाया है। इस सेवा को पहले चरण में नौ सीटों वाले विमान से संचालित किया जा रहा है। यादव ने एयर टैक्सी सेवा के लिये यात्रियों के टोटे की बात खारिज की। उन्होंने इससे भी इंकार किया कि यह सेवा प्रदेश सरकार के लिये घाटे का सौदा साबित हो रही है। जैसा कि यादव ने बताया कि एयर टैक्सी के संयुक्त उपक्रम के लिये हुए अनुबंध में यह शर्त रखी गयी है कि अगर निजी विमानन कम्पनी को किसी उड़ान के लिये कोई यात्री नहीं नहीं मिलता है तो तीन सीटों का किराया प्रदेश सरकार के खजाने से दिया जायेगा।
एमपीएसटीडीसी अध्यक्ष ने कहा, पिछले एक महीने से एयर टैक्सी सेवा को पर्याप्त यात्री मिल रहे हैं और यह लाभ की तरफ बढ़ती जा रही है। जनवरी में इस सेवा से नया हवाई जहाज जुड़ने वाला है। वैसे हम हर तीन महीने में इस सेवा की समीक्षा करेंगे। उन्होंने इस विवादास्पद शर्त पर एमपीएसटीडीसी का बचाव करते हुए कहा, हमने एयर टैक्सी सेवा शुरू करके जनता को नयी सुविधा देने की कोशिश की है। यह तय है कि इस क्षेत्र में कोई भी निजी कम्पनी सरकार की मदद के बगैर खड़ी नहीं हो सकती। यादव ने कहा, हम प्रदेश में हवाई सेवाओं के लिये विस्तार के लिये निजी क्षेत्र की दूसरी कम्पनियों से भी गठजोड़ करने को तैयार हैं।
उन्होंने बताया कि एयर टैक्सी सेवा के विस्तार के तहत इंदौर से रीवा और सतना के बीच भी उड़ान का संचालन किया जायेगा। इसके अलावा, यादव ने उम्मीद जतायी कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में एमपीएसटीडीसी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष के मुकाबले छह गुना बढ़कर करीब छह करोड़ रुपये पर पहुंच जायेगा। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-11 में एमपीएसटीडीसी ने लगभग एक करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। यादव ने बताया कि इस साल प्रदेेश में पर्यटकों की संख्या में मोटे तौर पर 20 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications