लालू के बडे भाई का निधन, नीतीश समेत कई नेताओं ने जताया शोक

अस्थमा और दिल की बीमारी से पीडि़त राय को इलाज के लिए गोपालगंज से छपरा ले जाये जाने के दौरान कल रात उनका निधन हो गया था। वह 75 वर्ष के थे। गुलाब राय के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। वह फुलवरिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख रह चुके थे। गुलाब राय के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, विधानसभा में विपक्षी दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, सांसद रामकृपाल यादव और अन्य कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकाकुल पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने फोन पर बताया कि छह भाइयों के मेरे परिवार में गुलाब राय दूसरे बड़े भाई थे। वह फुलवरिया के पूर्व प्रखंड प्रमुख भी रह चुके थे। दो भाइयों का पहले निधन हो चुका है।
वह दमा तथा दिल की बीमारी से पीडि़त थे। दिल्ली के एम्स सहित कई स्थानों पर इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए राजद सुप्रीमो आज दिल्ली से गोपालगंज पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications