हरियाणा में कोहरे का कहर, पांच मरे

Accident
हिसार। हरियाणा में रविवार को भी कोहरे ने असर दिखाया। पूर्वी हवा चलने के कारण मंगलवार तक धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम तो साफ हो जाएगा लेकिन ठंडक बढ़ेगी। धुंध से न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया है। कई जगहों पर ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक वातावरण में कोहरे की चादर बिछी रही। इससे यातायात पर भी असर पड़ा।

सुबह धुंध में कम दिखाई देने के कारण कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हो गई। इनमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जींद में फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस पौना घंटे देरी से पहुंची।

हिसार में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 पर मोरीवाला गांव के निकट सुबह करीब साढ़े तीन बजे करीब आधा दर्जन वाहन भिड़ गए। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसे में मरे ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के सूरतगढ़ निवासी इंद्रपाल के रूप में की गई है।

झज्जर के उपायुक्त कार्यालय में असिस्टेंट प्रोजेक्ट आफिसर (एपीओ) अंकुर रिश्तेदारों के साथ उकलाना में दोस्त की शादी में गए थे। रविवार तड़के हिसार आते समय उनकी कार बरवाला रोड पर सरसौद गांव के पास खड़े ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में अंकुर की मौत हो गई और दो लोगों को चोटें लगी हैं। झज्जर में मलिकपुर गांव निवासी प्रदीप मोटरसाइकिल पर बेरी जा रहा था।

राष्ट्रीय राजमार्ग 71ए पर दुजाना गांव के पास धुंध में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर फरीदाबाद से झज्जर आ रहे जींद के मलार गांव निवासी मुरारीलाल व भिवानी के लुहानी गांव निवासी राजकुमार को गुडग़ांव मार्ग पर पावर हाउस के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुरारीलाल की मौत हो गई जबकि राजकुमार को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करनाल में धुंध के दौरान सफीदों से निसिंग जा रहा धान से भरा कैंटर असंध के पास पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक सुखचैन गांगोली गांव का रहने वाला था। रोहतक से जयपुर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस झज्जर रोड पर लकडिय़ा गांव के पास सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। इससे चालक सहित कई सवारियों को मामूली चोट लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+