हिसार: परिवार को भी नहीं बताई चोरी की बात

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी योजना थी कि वे चोरी करने से पहले एटीएम कैबिन की सभी लाइटें तोड़ देंगे और फिर चोरी करेंगे। मगर अंधेरे में वे कैसे मशीन तोड़ेंगे और चोरी हुए पैसे को किसमें डालेंगे, उन्होंने वारदात से पहले अपनी योजना में शामिल नहीं किया। चोरी करने के लिए वे अपने साथ न तो कोई टार्च लाए और न ही पैसा डालने के लिए कोई अतिरिक्त सामान लाए। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि अंधेरा होने पर उन्होंने एटीएम को तोडऩे के लिए कार की लाइट की रोशनी का सहारा लिया और चोरी किए हुए पैसे को डालने के लिए उन्होंने मुंह ढकने वाले खेसनुमा कपड़े का उपयोग किया।
चोरी के बाद ये तीनों आरोपी लड़ गए। यहां उन्होंने तीनों में पैसा बांट लिया। अगले दिन आरोपी रामफल और राहुल हिसार ऑटो मार्केट से नई बाइक भी खरीदकर गए। रामफल के कथनानुसार उसने फाइनेंस पर लिए पैसे की उधार भी चुका दी। मगर तीनों में से किसी भी आरोपी ने अपने परिवार को इस बात की भनक तक नहीं होने दी कि वे हिसार एटीएम से लाखों रूपए की चोरी करके आए हैं। आरोपी रामफल ने तो नई खरीदी बाइक भी परिवारवालों को नहीं दिखाई। वह इस बाइक को घर के बाहर झाडिय़ों में ही छिपाए रहा।
एटीएम से लाखों रुपए की चोरी में पुलिस ने मास्टरमाइंड दनौदा कलां के संजीव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और दूसरा आरोपी लाडवा के राहुल की उम्र 18 साल से कम होने के कारण कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई है। वहीं पुलिस की टीम अब चोरी में लीडर आरोपी रामफल के साथ पुलिस की टीम जयपुर रवाना हुई है। टीम वहां से चोरी के लिए प्रयोग किए गए सबल की बरामदगी करेगी। वहीं इस मामले में पुलिस ने अभी तक चोरी हुई रकम में से 7 लाख 82 हजार की बरामदगी कर ली है, शेष राशि को भी पुलिस ने बरामद करना है।
पुलिस की अपराध शाखा का भले ही अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की तलाश की ड्यूटी हो, मगर सीआईए स्टाफ ने पहली बार पंद्रह दिनों में तीन ब्लाइंड केस सुलझाए हैं। इनमें 25 अक्टूबर का गुरू जंभेश्वर मार्केट के एडिडास शोरूम फायरिंग केस, आर्य बाजार मार्केट के 12 नवंबर को न्यू हरियाणा बूट हाउस फायरिंग केस और तीसरा 14 नवंबर को एक्सिस बैंक एटीएम को तोड़कर लाखों की चोरी का मामला शामिल है। ये तीनों केस सीआईए स्टाफ का नेतृत्व कर रहे रामफल के पास आने के तीन दिन के भीतर उनकी टीम ने सुलझा दिए।












Click it and Unblock the Notifications