चंडीगढ़: घायलों की मदद करो, मिलेगा 500 रुपये ईनाम

Road Accident
चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, रंजीव दलाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना के दौरान यदि कोई व्यक्ति किसी घायल की मदद करेगा तो उनको विभाग की और से 500 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। पुलिस द्वारा रविवार प्रात: यवनिका थियेटर, पचंकुला में सड़क दुर्घटनायों में मरने वालों की याद में राज्यस्तरीय विश्व स्मृति दिवस' मनाया गया।

श्री दलाल ने कहा कि हरियाणा राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिये यातायात पुलिस द्वारा जो साधन, सुविधायें वा तकनीक उपयोग की जा रही है उससे राज्य में सड़क दुर्घटनायों कम होने के परिणाम स्वरूप मरने वालो व घायलों के आकडों में भी काफी कमी आई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष में 177 सड़क दुर्घटनायें, 122 मौतें और 323 लोग कम घायल हुये है।

श्री दलाल ने इस अवसर पर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विश्व स्वास्थ संगठन के आंकड़े भयानक है, इसलिये जरूरी है कि हम सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का स्वंय भी पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनायों को कम करने के लिये ना केवल राज्य में यातायात पुसिल को अलग से गठित किया है बल्कि उन्हें दुर्घटना में घायल लोगों को बचाने के लिये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+