गुजरात में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शुरू की 400 केवी की लाइन

gujarat
मुंबई। रिलायंस इन्फ्रास्टक्चर ने गुजरात में अपनी 400 केवी की नई लाइन चालू कर दी है। इस तरह यह कंपनी की पांचवीं लाइन है जो शुरू हुई है। अनिल अंबानी समूह की कंपनी ने एक बयान में कहा है कि रंछोड़पुरा (वदावी) से जेरदा (कंसारी) के बीच 140 किलोमीटर की डबल सर्किट लाइन वेस्टर्न रीजनल सिस्टम स्टेंथनिंग (डब्ल्यूआरएसएस) परियोजना का हिस्सा है, जो क्षेत्र के प्रमुख कारोबार केंद्रो को जोड़ती है।

यह 1,500 किलोमीटर की डब्ल्यूआरएसएस परियोजना देश की पहली निजी स्वामित्व वाली पारेषण परियोजना है, जो निर्माण स्वामित्व, परिचालन और रखरखाव (बूम) के आधार पर दी गई है। इसे 1,400 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाना है।

और वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए केजी-डी6 ब्लाक में प्राकृतिक गैस का उत्पादन लक्ष्य से नीचे रहने के लिए रिलायंस इंडस्टीज के खिलाफ (नैतिकता के नाते) कार्रवाई करने की मंजूरी दी है। उत्पादन हिस्सेदारी अनुबंध (पीएससी) के विपरीत मंत्रालय ने केजी-डी6 ब्लाक के धीरूभाई-एक व तीन गैस क्षेत्र में उत्पादन और प्रसंस्करण सुविधाओं के निर्माण में आए खर्च को मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+