सोने के खजाने के मामले में भारत 10वें नंबर पर

Gold
दिल्ली (ब्यूरो) ।बांग्लादेश में एक मशहूर कहावत है। सोना खरीदनेवाला आधा बुद्धिमान होता है, जमीन खरीदनेवाला सबसे अक्लमंद होता है, कपड़ा खरीदनेवाला सबसे बड़ा मूर्ख होता है। कम से कम सरकार ने साबित कर दिया है कि उसने दो साल पहले 200 टन सोना खरीद कर आधा अक्से अक्लमंदी नहीं बल्कि सबसे ज्यादा अक्लमंदी का काम किया था। इस फैसले ने भारत सरकार की किस्मत चमका दी है। सरकारी खजाने में रखी गई इस धातु की कीमत एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है। बाजार में सर्राफा के चढ़ते भाव और नवंबर 2009 में आईएमएफ से 200 टन सोने की खरीद सरकार के लिए बेहद शुभ साबित हुई।

फिलहाल भारत के सोने के भंडार की कीमत 1,31,442 करोड़ रुपये है। आईएमएफ से खरीदे गए सोने की कीमतें ही 30 हजार करोड़ रुपये बढ़ चुकी हैं। खरीद के वक्त इसका भाव करीब 15 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था जो अब बढ़कर तकरीबन दोगुना हो गया है। आरबीआई के पास मौजूदा समय में विदेश मुद्रा भंडार के तौर पर अनुमानित 557.7 टन सोना है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 3 सितंबर 2009 को 200 टन सोने की खरीद से पहले केंद्रीय बैंक के पास मौजूद सोने की कीमत 50,718 करोड़ रुपये थी।

घरेलू बाजार में सोने की मौजूदा कीमत 29 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आधार पर आरबीआई के पास मौजूद सोने का दाम एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये है। हालांकि आरबीआई की ओर से पिछले 11 नवंबर को पेश आंकड़ों के मुताबिक उसके पास एक लाख 31 हजार 442 करोड़ रुपये का सोना है। आरबीआई के वर्किंग पेपर में पिछले महीने कहा गया था कि उसे सोने की और खरीद करनी चाहिए। इसमें कहा गया था कि ग्लोबल ट्रेंड के मुताबिक इश समय सोना खरीदने की भारत की रणनीति न्यायसंगत है और इसमें बढ़ोतरी की पूरी गुंजाइश है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 557.7 टन सोना रखने के साथ भारत दुनियाभर में 10वें नंबर पर है। हालांकि यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का मात्र नौ फीसदी है। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा सोना रखने वाले अमेरिका के पास 8,135.5 टन सोना है जो उसके विदेशी मुद्रा भंडार का 75.5 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+