असम, नागालैंड व मणिपुर में भूकंप के झटके

भूकंप के झटके सुबह लगभग 20 सैकेंड तक महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आ रही है। भूकंप के हल्के झटके कोलकाता और सिलिगुड़ी में भी महसूस किए गए। पड़ोसी देश बांग्लादेश और म्यामार में भी इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इस भूकंप को मध्यमवर्गीय भूकंप बताया जा रहा है।
सुबह जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तो अचानक ही अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले 18 सितंबर को भी पूर्वोत्तर भारत सहित नेपाल व भूटान में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। भारत में इस भूकंप की वजह से सिक्किम में भारी तबाही हुई थी। जिस वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications