चरित्रहीन दिग्विजय के चलते कांग्रेस हुई बूढ़ी: बाबा रामदेव

बाबा रामदेव का यह बयान कथित मैच फिक्सिंग प्रकरण में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन का बचाव करने के मामले पर आया है। बाबा ने कहा कि सियासत में कुछ ऎसे चरित्रहीन लोग हैं जो हर बुरे आदमी को अच्छा होने का सर्टिफिकेट बांटते रहते हैं।
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने टि्वटर के जरिये कहा था कि उन्हें समझ में नहीं आता कि कांबली ने इस तरह से बयान क्यों दिया जबकि वो खुद एक अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। अजहर एक बहुत अच्छे कप्तान रह चुके हैं और इन सबसे बढ़कर वो एक बहुत बढिया इंसान हैं। मुझे समझ में नहीं आता आज करीब 15 साल बाद इस बात का जिक्र छेड़कर तूफान खड़ा करने के पीछे कांबली की क्या मंशा है?












Click it and Unblock the Notifications