दिल्ली से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा जींद में पकड़ा

जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह हिसार भेज दिया गया। रेलवे पुलिस शनिवार देर शाम रेलवे जंक्शन पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक किशोर तथा किशोरी उन्हें पुल के निकट संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। संदेह के आधार पर रेलवे पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में किशोर ने अपनी पहचान नई दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी सज्जन तथा किशोरी ने अपनी पहचान नई दिल्ली डिफेंस कालोनी निवासी रीता के रूप में बताई।
दोनों नई दिल्ली स्थित राजकीय स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र हैं और एक दूसरे से प्यार करते हैं। शुक्रवार को दोनों स्कूल से भागकर जींद पहुंच गए। बाद में दोनों को सीटीएम सुभाष सिहाग के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह हिसार भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications