हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी, मुख्यमंत्री गहलोत बाल-बाल बचे

हेलीकाप्टर में मुख्यमंत्री के साथ उनके निजी सचिव गौरव बजाज और निजी सुरक्षा अधिकारी रामनिवास सवार थे। हेलीकाप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गहलोत ने फोन पर कहा कि दोनों पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुये हेलीकाप्टर सुरक्षित उतार लिया। बाद में मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से न्यांगली के लिये रवाना हो गये।
सूत्रों के अनुसार गहलोत सुबह जयपुर से अपने निजी सचिव और सुरक्षाधिकारी के साथ हेलीकाप्टर से चांदकोठी से करीब 70 किमी दूर चुरू के न्यागली में एक स्पोटर्स अकादमी और समूह सहायता के कार्यक्रम में भाग लेने के लिये रवाना हुए थे। लेकिन हेलीकाप्टर के रोक्टर की पिन ढीली हो जाने से आयी खराबी के बाद इसे आपात स्थिति में उतरना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications