काले धन पर एनडीए सांसद लिखेंगे घोषणा पत्र : आडवाणी

Lal Krishna Advani
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने निकले भाजपा के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना रथयात्रा कल यानी रविवार को समाप्त हो गयी। जिसका दिल्ली में बेहद ही भव्य रूप से समापन हुआ। सैकड़ो की संख्या में लोग इस समापन समारोह शामिल हुए। रामलीला मैदान के मंच से आडवाणी ने ऐलान किया कि एनडीए का हर नेता विदेशी बैंकों में अपना काला धन नहीं होने के बारे में संसद में एक घोषणा पत्न लिखकर देगा। आडवाणी ने बकायदा हिंदी और अंग्रेजी में बताया कि सांसद क्या लिखकर देगें।

इस मौके पर आडवाणी ने कहा कि उनकी यात्रा जरूर पूरी हुई है लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जंग लगातार जारी है। आडवाणी ने कहा कि भ्रष्टाचार का कोहरा जनचेतना और जनमत से ही जाएगा। आडवाणी का कहना है कि केंद्र की सरकार को लोगों की परवाह नहीं है। मनमोहन सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार घोषित करके आडवाणी ने जनता के सामने तीन नारे रखे। पहला यह कि भ्रष्टाचार मिटायेंगे, काला धन वापस लायेंगे और नया भारत देश बनायेंगे।

इससे पहले दिल्ली पहुंचे आडवाणी का भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए घोड़े-हाथियों, ढोल-नगाड़ो का इंतजाम किया गया था। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनायी और बेहद ही गर्म जोशी में उनके नाम पर जिंदाबाद के नारे लगाये। दिल्ली के रामलीला मैदान के मंच पर केवल भाजपा के ही नहीं बल्कि एनडीए के सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे।

आपको बता दें कि आडवाणी का यह रथ पिछले 40 दिनों में 22 राज्यों और पांच केन्द्र शासित प्रदेशों की यात्रा करके दिल्ली पहुंचा था। 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली बिहार के सिताबदियारा से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना बिहुल फूंकने वाले आडवाणी ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा उनकी अब तक की सबसे सफल यात्रा है। मालूम हो कि आडवाणी की यह 6ठीं रथयात्रा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+