मिस्र में झड़प में 2 की मौत, 800 घायल

प्रदर्शनकारियों ने फुटपाथ से सीमेंट के टुकड़े तोड़कर पुलिस पर फेंके। राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से हटाने जाने के दौरान जारी प्रदर्शनों के दौरान ऐसे नजारे आम हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कल रात से जारी संघर्ष में काहिरा में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। संवाद समिति मीना के अनुसार एक अन्य 25 वर्षीय प्रदर्शनकारी की अलेक्जैन्डिया में रबर की गोली लगने मौत हो गई।
मिस्र के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि प्रदर्शनों के अलेक्जैन्डिया, अस्वान और सुएज तक फैलने के साथ ही काहिरा में हुई झड़पों में साढ़े सात सौ लोग घायल हुए हैं। अलजजीरा के अनुसार इस बीच मिस्र के प्रधानमंत्री एसास शराफ ने राजनीतिक संकट पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। उधर यूरोपीय संघ ने तहरीर चौक पर हुई इन हिंसक झड़पों की निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications