शादी में गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

सभी शादी की खुशी में मग्न थे। एकाएक यहां फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गयी। पहले तो लोगों को लगा कि हो सकता है शादी की खुशी में किसी ने फायरिंग कर दी हो लेकिन जब लोगों के रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी तो सभी घबरा गये। बताया जा रहा है कि गोली चलाने के आरोपी अमित कसाना एवं अनिल दुजान ने यहां जमकर नशा किया और इसके बाद लोगों से झगड़ा करने लगे।
विवाद बढ़ाते हुए इन दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में घमोला निवासी शौकिन, बादलपुर निवासी नवीन, करावलनगर निवासी सिंह और बबली, श्रीमती अंजली शर्मा, पवन और धनवीर सिंह निवासी बिसरख घायल हो गये। घायलों को दिल्ली उपचार के लिए भेजा गया जहां शौकीन, नवीन, जबर सिंह और धनवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी, बाकी की हालत अभी भी गम्भीर बतायी जा रही है।
वहीं गोली चलाने वाले युवक मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 बरातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पता यह भी चला है कि गोली चलाने वाले दोनों युवक पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत यहां आये थे और उन्होंने घटना को अंजाम दिया। अभियुक्तों के पकडऩे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर संभावित ठिकानों को भेजा गया गया है।












Click it and Unblock the Notifications