चौटाला पर टिप्पणी करने पर बिश्रोई के खिलाफ केस

हम आपको बता दें कि चौटाला पर की गई टिप्पणी का मामला अदालत में पहुंच गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश गर्ग की अदालत ने याचिका पर सुनवाई की तिथि 7 दिसंबर तय की है। कैथल के वकील हरदीप ङ्क्षसह ने याचिका में कहा है कि ओमप्रकाश चौटाला को संघर्षशील किसान नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हरियाणा के हितों के लिए न्याययुद्ध, हरियाणा बचाओ, समस्त हरियाणा जैसे राजनीतिक मंचों पर लड़ाई लड़ी है।
याचिका के मुताबिक सांसद कुलदीप बिश्नोई का यह बयान कि हार से सदमे में चौटाला परिवार और चौटाला मानसिक संतुलन खो चुके हैं, आपत्तिजनक है। इस बयान को प्रदेश भर के इनेलो कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपना अपमान समझ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि बिश्नोई ने यह टिप्पणी रतिया व आदमपुर में हो रहे विधानसभा के उपचुनावों में मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए की है।












Click it and Unblock the Notifications