भारत ने विमानन क्षेत्र में अमेरिकी निवेशको को दिया न्योता
नयी दिल्ली। भारत ने अमेरिकी कंपनियों को देश के विमानन क्षेत्रा में निवेश का न्योता देते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में अगले 10 से 15 साल में 130 अरब डालर का भारी भरकम निवेश होने की संभावना है। नागर विमान सचिव नसीम जैदी ने कहा कि विमानन क्षेत्र में अभी तक निजी क्षेत्र का निवेश छह अरब डालर का है। देश को अगले 10-15 साल में इस क्षेत्र में 130 अरब डालर का और निवेश करने की जरूरत है।
उन्होनें कहा कि 2020 तक देश में विमान यात्रायों की संख्या बढ़कर 26 करोड़ पर पहुंच जाएगी। तीसरे अमेरिका-भारत विमानन सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जैदी ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों मसलन हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण और एरोस्पेस से लेकर रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) और काग्रेंस में अवसरों की तलाश करनी चाहिए।
सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने वायु क्षमता पात्रता पर प्रक्रियाओं के क्रियान्वयन (आईपीए) करार पर दस्तखत किए। इससे देश में बने एरोनाटिकल और अन्य उत्पादों के लिए अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों में काफी संभावनाएं पैदा होंगी। यह करार द्विपक्षीय विमानन सुरक्षा करार (बासा) का हिस्सा है। इस पर नागर विमानन महानिदेशक ई के भारत भूषण और एफएए की विमानन प्रमाणन सेवा के निदेशक डोरेंडा बाकर ने हस्ताक्षर किए।












Click it and Unblock the Notifications