मायावती, राहुल गांधी से बेहतर पीएम साबित होंगी : बाबा रामदेव

यात्रा के दौरान बाबा रांमदेव इलाहाबाद पहुंचे जहां उन्होंने संगम में स्नान करने के बाद एक प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, मायावती के आगे कमजोर हैं। इसलिए वह बे-सिर-पैर की बात करते हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि मायावती हर हाल में राहुल गांधी से बेहतर पीएम साबित होगीं। बाबा रामदेव पूरी तरह मायावती के कसीदे पढ़ते नजर आये और कांग्रेस को कोसते। बाबा ने यह बयान उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें पूछा गया था कि लोग राहुल गांधी को देश का भावी पीएम मानते हैं।
जिसके बाद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा वहां उपस्थित कुछ लोग जो अपने आप को कांग्रेस का समर्थक बता रहे थे ने काले झंडे दिखाये। उन लोगों ने बाबा रामदेव के काफिले को रोकने की कोशिश की गयी। जिसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ कांग्रेस समर्थकों को पिट भी दिया।
सबसे हैरानी बात यह रही की इस बात की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस मूक दर्शक बनी रहीं। और कांग्रेस के तीन समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया । खैर बाबा रामदेव के इस बयान पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले फैजाबाद के लोअर कोर्ट में भी बाबा रामदेव के खिलाफ एक याचिका दायर की गयी है जिसमें कहा गया है कि बाबा योग के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं। इसलिए उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। वो लोगों को अपराध करने के लिए उकसा रहे हैं।
बाबा रामदेव के खिलाफ यह याचिका उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सरकार के खिलाफ लीबिया और सीरिया की तर्ज पर विद्रोह करने की बात कही थी। अतिरिक्त सिविल जज भागीरथी वर्मा ने बुधवार को समाज सेवक मोहम्मद अली की इस याचिका को विचारार्थ स्वीकार किया और मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को तय की है।












Click it and Unblock the Notifications