बर्बाद किंगफिशर एयरलाइंस को सहारा नहीं देगी रिलायंस

गौरतलब है कि यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने मंगलवार को किंगफिशर एयरलाइंस के बंद होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि घाटे वाले रूट पर उड़ानें रद करने का फैसला व्यवसायिक स्तर पर लिया गया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी सरकार से बेलआउट पैकेज देने की मांग नहीं की थी। विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस की सस्ती उड़ानों किंगफिशर रेड को बंद करने का भी संकेत दिया था।
30 सितंबर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में किंगफिशर एयरलाइंस का घाटा बढ़कर 468.66 करोड़ का हो गया था। जिस वजह से कंपनी ने कई रूट पर हवाई उड़ानें रद करने का फैसला किया था। माल्या ने कहा कि जब सरकार बाकी सभी सेक्टर में विदेशी पूंजी की मंजूरी दे चुकी है तो फिर एविएशन सेक्टर में इसे मंजूरी मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से टैक्स में भी कटौती करने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications