कैंसर पीडि़त महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

कांवेंटरी यूनिवर्सिटी अस्पताल के सर्जनों ने बेस्ट के मुंह से ट्यूमर काट कर निकाल दिया मगर पाया कि कैंसर अंदर तक फैल गया है। सारा को बताया गया कि उन्हें रेडियोथेरेपी करानी होगी जिसका उनके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। रोज 20 मिनट तक चलने वाली रेडियोथेरेपी से बच्चे को बचाने के लिए सारा के पेट को चार-चार इंच मोटे दो सीसे के केस से ढ़का जाता था।
सबसे मजे की बात तो यह है कि 28 अप्रैल को अपना इलाज पूरा करने के कुछ मिनटों बाद ही वह लेबर रूम में चली गई और तीन घंटे में उन्होंने पूरी तरह स्वस्थ जेक को जन्म दिया। अखबार ने कैंसर विशेषज्ञ डाक्टर लिडिया फ्रेस्को के हवाले से लिखा है कि सारा (बेस्ट) का मामला अत्यंत दुर्लभ है। जहां तक मीडिया में आये मामलों की बात है यह पहला ऐसा मामला है जिसमें मुंह के कैंसर के मरीज ने गर्भवती होने के दौरान कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी ली हो।












Click it and Unblock the Notifications