तिहाड़ जेल के कैदियों को मिली लाखों की नौकरी

वजह है कि तिहाड़ जेल के मजबूत कैदियों को जॉब देने के लिए देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां आगे आ रही है। इन कंपनियों ने मेहनती कैदियों को 6-6 लाख की वार्षिक पैकेज वाली नौकरी दी है। यह वे कैदी हैं जिनकी सजा आने वाली 6 महीनों में पूरी हो जायेगी।
यही नहीं कंपनियों ने जेल के 80 कैदियों को नौकरी दी है। जिनमें से तीन कैदियों को छह-छह लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर रखा गया है। तिहाड़ में कैदियों के प्लेसमेंट में यह पैकेज एक रिकॉर्ड है। इसकी जानकारी मीडिया को जेल अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 14 कंपनियों के प्रतिनिधि जेल पहुंचे और 80 कैदियों को नौकरी के लिए चुना। जिनमें 10 महिला कैदी भी है। कैदियों को छह लाख रुपए तक का पैकेज देकर रिकॉर्ड बनाने वाली कंपनी का नाम मिलेनियम बिल्डर्स है।
इसके अलावा अग्रवाल पैकेर्स, पेट्रोल सिक्योरिटी, वेदांता फाउंडेशन, होटल रॉकलेंड, टूरिज्म मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, यूएनआईबीआईएलटी, इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, प्र्रेडो सिक्यूरिटी आदि ने भी कैदियों को बेहतर पैकेज पर नौकरी दी।












Click it and Unblock the Notifications