'राहुल का बयान यूपी की सच्चाई उजागर करने वाला'

भाजपा ने उनके बयान पर कहा था कि उत्तर प्रदेश्ा के लोग मेहनती होते है और मेहनत के साथ सम्मान की रोटी खाना पसंद करते है। वहीं कांग्रेस ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि यह प्रदेश के स्वाभिमान से जुड़ा मामला है। यह अपमान कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाहता है कि नौजवानों को रोजगार की आस में दर-दर भटकना नहीं पड़े तो यह अपमान कैसे हो सकता है।
उत्तर प्रदेश वाले कब तक भीख मांगेंगे?
वन इंडिया ने राहुल के बयान (यूपी वाले कब तक महाराष्ट्र में भीख मांगेंगे) पर एक सर्वेक्षण कराया था जिसमें वन इंडिया ने लोगों से पूछा था कि आखिर उनका क्या मानना है राहुल गांधी के इस बयान पर। इस पर ज्यादातर लोगों ने राहुल गांधी के इस बयान को हकीकत बताया है। 39.1 फीसदी लोग राहुल गांधी के इस बयान से इत्तेफाक रखते हैं। वहीं 31.9 लोगों ने राहुल के इस बयान को देश को बांटने वाला यानि प्रांतवाद फैलाने की कोशिश करार दिया है। जबकि 29 फीसदी लोगों का मानना है कि राहुल गांधी इस तरह की बयानबाजी करके उत्तर प्रदेश की जनता को गाली दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications