मेरी निर्दोष बहन भंवरी को बदनाम ना करे सरकार : कैलाश ढो़ली

जबकि वहीं सोमवार को हुए एक समारोह में उद्गघाटन करने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत से जब भंवरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वो किसी भंवरी को नहीं जानते हैं और ना ही वो किसी इस नाम की महिला से मिले हैं। भंवरी प्रकरण में कार्रवाई सीबीआई कर रही है, इसलिए जितनी जानकारी आप लोगों को यानी मीडिया को है उतनी ही मुझे है, इसलिए मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है।
आपको बता दें कि भंवरी केस में किरकिरी होने के बाद भाजपा ने गहलोत से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। इससे पहले सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगायी थी वो इस केस की जांच जल्द से जल्द पूरी करे ताकि पता लग सके कि भंवरी जिंदा भी है या मर गयी है। कोर्ट ने सीबीआई पर सख्त होते ही कहा कि वो इस केस को आरूषि न बनाये। इसलिए जल्द से जल्द वह इस केस की जांच पूरी करे। अदालत ने 10 दिनों के भीतर भंवरी केस पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी। सीबीआई अधिकारियों ने विधायक मलखान सिंह के भाई पारस राम विश्नोई से सोमवार को पूछताछ की। भंवरी देवी से संबंध स्वीकार चुके राजस्थान के पूर्व जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा का सीबीआई इंतजार कर रही है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली तो उनसे पूछताछ होगी।












Click it and Unblock the Notifications