यूपी में राहुल के आगमन से पहले भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Conflict between BJP-Congress Workers in Uttar Pradesh before Rahul Gandhi's arrival
इलाहाबाद। उत्‍तर प्रदेश में राहुल गांधी ने अपने अभियान की शुरुआत आज से कर दी है। राज्‍य में राहुल के अभियान से मायावती के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी भी सकते में आ गए हैं। सुबह पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक उनके खिलाफ नारेबाजी की। ठीक इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी उनके आगमन से पहले कांग्रेसियों को काले झंडे दिखाए। जिससे कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई।

राहुल गांधी इलाहाबाद के पास स्थित फूलपुर से मायावती के शासन के खिलाफ यूपी में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। यह जगह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का संसदीय क्षेत्र रहा है। यहां से राहुल गांधी मायावती के दलित वोट बैंक पर डाका डालने वाले हैं। इससे पहले यूपी दौरे पर आए राहुल गांधी ने मायावती के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। जिस पर पलटवार करते हुए मायावती ने राहुल गांधी को दिल्‍ली की राजनीति पर ही ध्‍यान केंद्रित रखने की नसीहत दे डाली थी।

फिलहाल फूलपुर में दोपहर से राहुल गांधी की सभा शुरू हो जाएगी। जहां से वे यूपी में कांग्रेस की 22 साल बाद वापसी की कोशिश करेंगे। अब देखना है कि राहुल गांधी इस बार कोई कमाल कर पाते हैं या फिर पिछली बार की तरह उनका सारा प्रयास फेल हो जाता है। देखना यह भी होगा कि उनका नेहरू-गांधी कनेक्‍शन कांग्रेस के लिए कितना कारगार साबित हो पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+