नौकरी से निकाला तो बाल श्रमिक ने किया बच्चे का किडनैप

Teenager held for kidnapping former employer's son
दिल्ली ( ब्यूरो)। चोरी पकड़े जाने फैक्ट्री मालिक ने पीटकर 13 साल के किशोर को नौकरी से बाहर कर दिया। बदला लेने के लिए इस बाल श्रमिक ने मालिक के बच्चे का अपहरण कर लिया। ढाई साल के आहान को अगवा कर भागे नौकर की पोल तब खुली, जब बच्चे के रोने पर पड़ोसी को शक हो गया। पड़ोसी ने पहले बच्चे को कब्जे में किया और फिर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। किशोर ने पूछताछ में स्वीकारा है कि वह मालिक को सबक सिखाना चाहता था।

लोनी के खुशहाल पार्क निवासी किशोर दिल्ली स्थित भजनपुरा के सुभाषनगर में इलियास की जैकेट फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता था। करीब दो माह पूर्व उसने फैक्ट्री के एक कारीगर का मोबाइल फोन और 700 रुपये चुराए थे। भेद खुलने पर फैक्ट्री मालिक ने उसे काम से हटा दिया था। इससे नाराज किशोर ने बदला लेने की नीयत से इलियास के ढाई वर्षीय पुत्र आहान उर्फ हनी के अपहरण की योजना बनाई।

शनिवार को उसने लोनी की विकास विहार कॉलोनी में किराये का कमरा लिया और सुबह 11 बजे भजनपुरा पहुंचा। वहां अपने एक साथी और एक अन्य की मदद से बच्चे को उसके घर से टाफी देकर उठवा लिया। बाद में वह बच्चे को लेकर किराये के मकान में लौट आया। रात में बच्चे का रोना सुनकर पड़ोसी शहनवाज कमरे में पहुंचा। पूछताछ में किशोर ने बच्चे को अपना छोटा भाई बताया। लेकिन शक होने पर पड़ोसी ने बच्चे को कब्जे में ले लिया और पुलिस को सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+