राहुल गांधी पहुंचे फूलपुर, भारी संख्या में जुटे लोग
फूलपुर। अब से थोड़ी देर पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी फूलपुर पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए कांग्रेसी कार्यकर्तांओं के अलावा भारी जनसंख्या में लोग मौजूद है। सुबह से ही राहुल गांधी का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। लेकिन राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर जैसे ही घरती पर उतरा वैसे ही एक युवक हैलिकॉफ्टर के पास पहुंच गया। वह काला झंडा लिए था। बताया जाता है वह सपा कार्यकर्ता है। खबर यह है कि उसे कुछ कार्यकर्ताओं ने पीट दिया है।
गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन पर होने वाली इस रैली में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे है। इस जगह को चुनने के पीछे राहुल गांधी का मकसद यह है कि वो अपनी रैली के जरिये लोगों को पंडित जवाहर लाल नेहरु की याद दिलाना चाहते हैं। एक तो आज उनका जन्मदिन है दूसरा फूलपुर नेहरू का चुनाव क्षेत्र हुआ करता था।
राहुल की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखी जा रही है। झूंसी में राहुल की चुनावी रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस रैली को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रैली के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के पोस्टर हर गली-चौराहै पर लगवाये है। उम्मीद है कि अपने भाषण के जरिये राहुल यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करेंगे। इस रैली की तैयारी खुद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने की है। राज्य के कई बड़े कांग्रेसी नेताओं की इस रैली में पहुंचने की उम्मीद है।













Click it and Unblock the Notifications