मुंह पर कालिख पोतकर थाने पहुंचा बुजुर्ग

बताया जा रहा है कि लगभग आधे घंटे तक बुजुर्ग थाने के बाहर डंडे पर आग जलाकर बैठा रहा। यह देख आसपास के लोग थाने के पास जुट गए। भीड़ एकत्रित हुई तो पुलिस ने थाने से बाहर निकलकर बुजुर्ग की सुध ली। जिसके बाद बुजुर्ग को थाने के अंदर लाकर उनकी बात सुनी गई। छबियाना निवासी शिव कुमार गोयल ने बताया कि छबियाना में उनके नाम से मकान है लेकिन उनकी बेटियों व उनके बच्चों ने धोखे से फर्जी कागजात बनाकर यह मकान अपने नाम कर लिया है। मकान अपने नाम करने के बाद उसे अकसर घर में दुत्कारा जाता है और घर से भी बच्चों ने उसे बाहर निकाल दिया।
शिव कुमार ने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत उसने कुछ समय पहले पुलिस अधिकारियों से की थी, इसके अलावा थाने में भी वह शिकायत कर चुका है, लेकिन किसी ने भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जिस वजह से उसे सड़कों पर धक्के खाने पड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में बुजुर्ग द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications