चीनी रेस्तरां में विस्फोट, 7 मरे 31 घायल

घटनास्थल पर मौजूद एक अग्निशमन कर्मचारी ने यह जानकारी दी। सरकारी संवाद समिति शिन्हुवा ने यह जानकारी दी। यह रेस्तरां जियातियान इंटरनेशनल मैंशन के प्रथम तल पर स्थित था जो गयाओशिन जिले में एक वाणिज्यिक इमारत है। अग्निशमन कर्मी ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग इमारत के फुटपाथ पर चल रहे राहगीर थे।
इस विस्फोट में मरने वाले लोगों में स्कूल जा रहे बच्चे भी शामिल थे। बचाव कर्मियों ने हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार यह विस्फोट इतना ज्यादा तीव्र था कि पास में खड़ी गाडि़यां तक नष्ट हो गई। इतना ही नहीं पास की कई इमारतों के शीशे भी टूट गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications