हिसार: विधायक सावित्री जिंदल के पौत्र पर फायरिंग

Haryana Police
हिसार। पुलिस द्वारा गुरु जम्भेश्वर मार्केट में एडीडास शोरूम संचालक से फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले को सुलझाते ही अज्ञात युवक ने शहर में आर्य बाजार में एक शोरुम को निशाना बनाते हुए आज दिन-दिहाड़े गोली चला दी। यह गोली विधायक सावित्री जिंदल के पौत्र गौरव पर चलायी गई थी। फायरिंग के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एएसपी रोहित शर्मा व डीएसपी दिनेश यादव तथा शहर थाना प्रभारी प्रहलाद मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और फायरिंग करने वाले युवक को लेकर छानबीन आरंभ कर दी। फायरिंग की इस घटना से रोषित आर्य बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। पंजाबी धर्मशाला के साथ आर्य बाजार में स्थित हरियाणा बूट हाऊस पर आज दोपहर करीब 11.30 बजे लगभग 27 वर्षीय एक युवक ने दुकान के सामने रोड के दूसरी ओर से पिस्तोल से गोली चला दी।

उस समय दुकान के कांउटर पर दुकान संचालक गौरव जिंदल पुत्र अनिल जिंदल बैठा था। गौरव जिंदल रिश्ते में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल का पौता है। गोली काउंटर के साथ लगते शोकेस में जा लगी। गौरव जिंदल को इसका पता भी नहीं चला, वहीं गोली चलाने के बाद वह युवक मौके से फरार हो गया। गौरव जिंदल ने बताया कि तभी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी कुलदीप ने उसे इसके बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने देखा कि गोली शोकेस में लगी हुई है।

आर्य बाजार में गोली चलाए जाने की सूचना मिलते ही हजकां प्रमुख एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान संचालक गौरव जिंदल से बातचीत की और व्यापारियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिसार उपचुनाव के दौरान हुड्डा ने हिसार की जनता से अनेक वायदे किए थे, लेकिन एक माह में व्यापारियों पर फायरिंग के दो मामले हो चुके हैं, लेकिन वो उनकी सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से हिसार में बाजारों व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने की मांग की।

युवक का स्कैच जारी

पुलिस ने न्यू हरियाणा बूट हाउस पर गोली चलाने वाले आरोपी का स्केच जारी किया है। पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी ने बताया कि आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को जिला पुलिस की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के बारे में जानकारी शहर थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9996200406 या दूरभाष नंबर 01662-230011 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, 01662-281416 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+