सुरक्षा को लेकर लापरवाह एयरलाइन्स पर डीजीसीए लगाएगी जुर्माना
नयी
दिल्ली। घाटे में चल रही ऐसी विमानन कंपनियां जो लागत घटाने के लिए सुरक्षा के साथ समझौता कर रही हैं। उन पर विमानन नियामक डीजीसीए जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, यह जुर्माना मौद्रिक न होकर, दूसरी किस्म का हो सकता है मसलन, ऐसी कंपनियों को विमान बेड़े का विस्तार करने की अनुमति नहीं देना आदि। id="toptextpromo">आधिकारिक
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा के मुद्दे पर हद पार करने वाली कंपनियों के साथ और सख्ती से पेश आया जा सकता है और हो सकता है कि उनके लाइसेंसों का नवीकरण न किया जाए। किंगफिशर एयरलाइन्स को जिस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसे देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय ने सभी विमानन कंपनियों के वित्तीय आंकड़ों का आकलन और उनकी निगरानी शुरू कर दी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ताकि
यह पता लगाया जा सके कि वे अपने विमानों की नियमित जांच सहित सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा कर रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि आंकलन प्रक्रिया में औपचारिक एवं अनौपचारिक चैनलों के जरिए सूचना का संग्रह और ऐसे बदलाव के संकेतों की निगरानी शामिल है जिससे विमान परिचालन की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वित्तीय निगरानी डीजीसीए द्वारा गठित तीन विशेष टीमों द्वारा की जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications