कांग्रेस ने पढ़े नीतीश के कसीदे तो अन्ना टीम को लगी मिर्ची

गौरतलब है कि बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने टीम अन्ना को चुनौती देते हुए कहा था कि वो कृपा करके अपनी हद में रहे। हमें कानून बताने की जरूरत नहीं है, हमें पता है कि हमने क्या किया है? उन्हें किसी से प्रमाणपत्र हासिल करने की जरूरत नहीं है।
केजरीवाल को अपनी बातों पर संयम रखना चाहिए। उन्हें कोई हक नहीं बनता है कि वह किसी पर भी टिप्पणी कर दें। इसलिए अन्ना टीम हद में रहे तो बेहतर होगा। नीतीश कुमार ने यह बात अपनी सेवायात्रा के दौरान कही है। वो अपनी सेवायात्रा के जरिये बेतिया पहुंचे थे, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। नीतीश कुमार के इस रूख का कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने समर्थन किया है।
आपको बता दें कि अन्ना के अर्जुन बिहार के लोकपाल बिल को केन्द्र सरकार के लोकपाल बिल जैसा बताया था। बिहार के लोकायुक्त बिल में कहा गया है कि लोकायुक्त सरकार के अधीन होगा। सरकार की नियुक्ति, बर्खास्तगी और लोकायुक्त को हटाना सरकार के नियंत्रण में होगा। सरकारी अधिकारी के खिलाफ जांच करने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी होगी। गलत आरोप लगाने वाले को दोषी अधिकारी जैसी छह महीने से पांच साल तक सजा का प्रावधान है।
इसके साथ ही आरोपी अधिकारियों को शिकायतकर्ता के खिलाफ मुफ्त सरकारी कानूनी सहायता मुहैया कराई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार के बिल में भी ऐसा ही था, जिसका हमने विरोध किया था। यहां आपको बता दें कि बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को लोकायुक्त कानून पास किया था, जिसे शीतकालीन सत्र में पेश किया जाना है












Click it and Unblock the Notifications