नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्‍या 4 लाख के पार

Narendra Modi Twitter page
अहमदाबाद। गुजरात में त्‍वरित विकास करवाने वाले देश के नंबर वन मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और मील का पत्‍थर पार कर लिया है। यह मील का पत्‍थर है ट्विटर पर 4 लाख फॉलोवर्स का। सोशल नेटवर्किंग में कदम रखने में झिझकने वाले देश के नेताओं को पीछे छोड़ते हुए मोदी ने यह साबित कर दिया कि इस तरह से वो देशवासियों के कितने करीब आ सकते हैं।

देश में बहुत कम नेता ही ट्विटर पर सक्रिय हैं। उदाहरण के तौर पर शशि थरूर को लें तो उन्‍होंने तमाम ट्वीट्स किये लेकिन आगे चलकर विवाद खड़े हो गये। उसी दौरान आईपीएल के पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी ने भी ट्विटर पर लोगों के सामने कई विवादित बातें कहीं, जिस वजह से दोनों को अपने पद खोने पड़े। इसके अलावा जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍य मंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला के ट्वीट्स भी भी कई बार बवाल हो चुका है। वहीं सुषमा स्‍वराज के ट्वीट्स की वजह से उनके और उनकी पार्टी के बीच तनाव पैदा हुए।

इन सबसे इतर नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड काफी साफ सुथरा और अविवादित रहा है। उनका ट्वीट करने का तरीका भी सबसे अलग है। वो दिन भर में सिर्फ एक बार ट्वीट करते हैं वो भी अपने फॉलोवर्स से अपनी नीतियों, शासन, विचार और राज्‍य के लिए अहम चीजों के बारे में ही चर्चा करते हैं। उनके ट्वीट्स पूरी तरह से अविवादित रहे हैं। इस प्रकार नरेंद्र मोदी भारतीयों के और ज्‍यादा करीब पहुंचते जा रहे हैं।

इसके अलावा इंटरनेट पर नरेंद्र मोदी की उपस्थिति लगातार बनी हुई है। वो भी वेबसाइट के माध्‍यम से। सीएम ऑफिस के सूत्रों के मुताबिक उन्‍हें प्रति दिन उन्‍हें करीब 500 ई-मेल मिलते हैं। मोदी अपने प्रत्‍येक मेल को गंभीरता से लेते हैं। उनकी साइट पर आप भी अपने आईडिया दे सकते हैं। फेसबुक पर मोदी का प्रोफाइल और यूट्यूब पर वीडियो स्‍पीच सभी आप इस वेबसाइट पर देख सकते हैं।

जिन लोगों ने मोदी की वेबसाइट को सब्‍स्‍क्राइब कर रखा है, उन्‍हें मोदी की ओर से उनके कार्यक्रमों के बारे में नियमित रूप से ई-मेल मिलते रहते हैं। इन्‍हीं सब बातों को देखते हुए उन्‍हें इंडिया ईगवर्नेंस 2.0 अवार्ड 2010 से भी नवाजा जा चुका है। यह अवार्ड पाने वाले वो एक मात्र राजनेता हैं।

जिस प्रकार नरेंद्र मोदी ने इंटरनेट को विकास का माध्‍यम बनाया है, उसे यही लगता है कि जल्‍द ही हर काम त्‍वरित ढंग से होगा और मानव विकास में सहायता प्रदान करेगा। जिस तरह नरेंद्र मोदी ने ट्विटर का इस्‍तेमाल किया और अपनी साइट को आगे बढ़ाया, उससे बाकी नेताओं को सीख लेनी चाहिये, क्‍योंकि ज्ञान और तकनीकी हमेशा सहायक होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+