अयोध्या में डेरा डालेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

मोहन भागवत इससे पहले भी एक वर्ष के दौरान यूपी की राजधानी के कई दौरे कर चुके हैं। उनके ऐजेंड में यूपी सबसे ऊपर है। यूपी के चुनावी महासमर की आहट के साथ ही वह यहां कई दौरे पर संघ स्वयंसेवकों को यूपी का महत्व बता चुके हैं। आगामी 6 दिसम्बर को वह एक बार फिर राजधानी आ रहे हैं। उनका यह दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि इस दौरे में वह संघ के स्वयंसेवकों को अपनी भावी योजनाओं से तो अवगत करायेंगे ही साथ ही यह भी परखेंगे कि यूपी में दोबारा पैर जमाने को कोशिश किसी मुकाम तक पहुंच सकी है।
देश व प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने की संघ लगातार कोशिश में लगा है। अन्ना हजारे के आन्दोलन के दौरान भी संघ ने खुद को उसमें शामिल करने की बहुत कोशिश की। अन्ना को संघ ने खुला समर्थन भी दिया, यह अलग बात है कि अन्ना ने संघ के प्रस्ताव को गम्भीरता से नहीं लिया। वहीं राममंदिर मुद्दे पर भाजपा व संघ ने मिलकर प्रदेश में कई चुनावी पारी खेली।
अब जबकि भाजपा काफी समय से प्रदेश की सत्ता से बाहर है, ऐसे में संघ प्रमुख राममंदिर मुद्दे को भी हवा देंगे। संघ सूत्रों की मानें तो भागवत अगले वर्ष 26 फरवरी से 1 मार्च तक अयोध्या में ही डेरा डालेगे। इस पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह यहां बैठक राजधानी की सियासी पारे को गर्मायेंगे। एक बार फिर राममंदिर को प्रदेश की राजनीति से जोड़ते हुए वह राम मंदिर निर्माण के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। बहरहाल भागवत की सक्रियता बता रही हैं कि वह प्रदेश में संघ की गिरती साख को मजूबत भले ही न कर पाये लेकिन बचा जरूर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications