मंत्री के सलाहकार को घर में घुसकर गोली मारी

Murder
चरखी दादरी। हरियाणा के सहकारी एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान के निजी सलाहकार जिले सिंह फौगाट पर शुक्रवार रात एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसा दीं। तीन गोलियां लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रोहतक मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

जिले सिंह फौगाट मथुरी घाटी पर अपने घर पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। उसी समय करीब 40 साल के एक आदमी ने घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी पुत्रवधु अनीता ने दरवाजा खोला तो वह बोला कि वह साहब से मिलना चाहता है। अनीता ने सतपाल सांगवान को आवाज लगाई तथा काम में लग गई। दरवाजे पर आते ही उस व्यक्ति ने रिवाल्वर से फौगाट पर एक के बाद एक चार फायर किए।

इनमें से एक गोली उनके पांव में, एक हाथ में तथा तीसरी गोली पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पुत्रवधु अनीता हमलावर के पीछे भागी, लेकिन हमलावर थोड़ी दूर खड़ी गाड़ी से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में और कोई भी था जिसने गाड़ी स्टार्ट कर रखी थी। इसी बीच घर के अन्य सदस्य भी गोली की आवाज सुनकर दरवाजे पर आए तथा खून से लथपथ जिले सिंह को संभाला।

आस पड़ोस लोगों ने घटना की जानकारी मंत्री सतपाल सांगवान एवं पुलिस को दी। घायल फौगाट को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सतीश बालन भी घटना स्थल पर पहुंच गए तथा उन्होंने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+