प्लास्टिक के तिरंगे का विरोध

Tricolor
चंडीगढ़। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और अनादर को रोकने के लिए सभी राज्य सरकारों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर उनका दृढ़ता से पालना के लिए कहा है। आदेशों में कहा गया है कि आगे से किसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस, सांस्कृतिक और खेलकूद के अवसरों पर भारतीय झंडा संहिता के प्रावधान के अनुरूप केवल कागज के ही बने झंडों का प्रयोग किया जाए।

इस दौरान प्लास्टिक के झंडों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। इससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा प्रभावित होती है और साथ ही प्लास्टिक के जैविक रूप से अपघटय न होने के कारण यह वातावरण के लिए हानिकारक रहता है। गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद राज्य सरकार ने भी सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर तुरंत प्रभाव से इस दिशा में आदेशों की दृढ़ता से पालना के लिए कहा है।

केंद्रीय गृह उपसचिव एसके भटानगर की ओर से भेजे गए आदेशों में कहा गया है कि गृह मंत्रालय को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थी महत्वपूर्ण अवसरों पर कागज के झंडों के स्थान पर प्लास्टिक के झंडों का प्रयोग किया जा रहा है। लंबे समय तक इनके नष्ट न होने के कारण इससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा प्रभावित हो रही है।

इसके चलते यह जरूरी है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवसों, सांस्कृतिक एवं खेलकूद के अवसरों पर कागज के झंडों का प्रयोग में लाया जाए और उन्हें सिर्फ हाथ में लेकर हिलाया जाए। कार्यक्रम के पूरा होने के पश्चात न तो इन्हें फाड़ा जाए और न ही इन्हें जमीन पर गिराया जाए। ऐसे झंडों का निपटान उनकी मर्यादा के अनुरूप एकांत में किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+