टीम अन्ना को तोड़ने में जुटी यूपीए सरकार : अरविंद केजरीवाल
नई
दिल्ली। अन्ना के अर्जुन केजरीवाल ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि टीम अन्ना को बदनाम करने के लिए सत्तासीन यूपीए सरकार एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। और तो और उन्होंने कहा कि वो साम,दम, दंड, भेद चारों चीजों से टीम अन्ना को तोड़ने में जुट गयी है। id="toptextpromo">टीवी
चैनल आज तक के मुताबिक टीम अन्ना के मुख्य सदस्य अरविन्द केजरीवाल ने सरकार पर हमला करते हुये आरोप लगाया कि सरकार टीम अन्ना को बदनाम करने के लिये करोड़ों रूपये खर्च करके मीडिया में निराधार खबरें प्रायोजित कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार टीम अन्ना को बदनाम करने के लिये ऐसे आरोप लगा रही है जिसका कोई मतलब नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि अन्ना टीम से सदस्य केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण पर एक-एक करके भ्रष्टाचार सं संबधित आरोप लगाय गये हैं। जिससे तंग आकर कुमार विश्वास ने अन्ना से कहा था कि वह कोर कमेटी को ही भंग कर दे। लेकिन अन्ना ने उनकी नहीं मानी और कहा कि यह सब कुछ सरकार टीम अन्ना को बदनाम करने के लिए कर रही है। वो जनलोकपाल मुद्दे पर से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्हें बदनामी से डर नहीं लगता है।











Click it and Unblock the Notifications