सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सीताराम निषाद

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, जगदीश अवस्थी, विकास श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे।
कमेटी के प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रीता बहुगुणा जोशी ने इस मौके पर कहा कि निषाद पहले भी कांग्रेस पार्टी में रहे हैं और आज पुनः अपने पुराने घर में वापस आये हैं। आज इनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन को काफी बल मिलेगा।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री श्री सीताराम निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। वह पूरे तन मन के साथ कांग्रेस संगठन की सेवा करेंगे। उन्होने कहाकि आज कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर समाज के हर तबके के हितों के लिए प्रयत्न कर रही है। उन्होने समाजवादी पार्टी को संकीर्ण विचारधारा एवं परिवारवाद चलाने वाली पार्टी करार दिया।
निषाद ने कहा कि पिछड़े वर्ग का कांग्रेस पार्टी के प्रति बड़ी तेजी के साथ रूझान बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अवश्य विजय मिलेगी। मदान ने बताया कि पूर्व मंत्री श्री सीताराम निषाद के साथ अन्य प्रमुख नेताओं में श्रीमती मधुबाला निषाद पूर्व ब्लाक प्रमुख तारून, बीकापुर, अवध नरायन निषाद, दिग्विजय निषाद, वेद प्रकाश पाण्डेय, हरिशंकर निषाद एवं विवेक निषाद जनपद लखनऊ, अरविन्द निषाद सभासद, अनिल श्रीवास्तव, सुरेश निषाद, बीना निषाद, ममता साहनी, रेखा रानी, विश्व विजय, घनश्याम महरा इलाहाबाद, श्रीमती मीरा निषाद इलाहाबाद, सियाराम निषाद प्रधानाचार्य मधुबाला बालिका इण्टर कालेज, अवधेश यादव फैजाबाद, अशोक कुमार सर्राफ आदि सैंकड़ों प्रमुख लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।












Click it and Unblock the Notifications