विकीपीडिया भारत में खोलेगा अपना कार्यालय

उन्होंने कहा है कि वे विकीपीडिया के भारत में आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हालाकि इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं दी की विकीपीडिया का नया ऑफिस किस शहर में खोला जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा भारत में तेजी से इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है मगर फिर भी भारत में मूलभूत सुविधाओं की बड़ी समस्या है, चाहे वो इंटरनेट में तेज़ी की बात हो या फिर इंटरनेट उपभोक्ताओं की ।
यहां मात्र आठ करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं जो दुनिया का 4.7 प्रतिशत है। इसके अलावा वेल्स ने कहा कि वो चाहते हैं कि भारतीय भाषाओं के ज़्यादा लोग विकिपीडिया से जुड़ें ताकि उन भाषाओं में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी विकीपीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुँच सके। हम आपको बता दें विकीपीडिया का अमेरिका के बाहर यह पहला कार्यालय होगा।












Click it and Unblock the Notifications