नानक उपजे सब संसारा, देश में मनी नानक जयंती
पूरे
देश में आज गुरुनानक जयंती बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई। गुरूद्वारों में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जहां उत्साह और परंपरागत तरीके से गुरू नानक जयंती मनाई गई। कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारों के सरोवरों में पवित्र स्नान किया और फिर गुरूग्रंथ साहिब को मत्था टेका। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर गुरूद्वारे को खूब सजाया गया है। id="toptextpromo">पंजाब
में जयंती पर खास कीर्तन आयोजित किए गए। कपूरथला जिले के सुल्तानपुर में गुरूद्वारा बेर साहिब के समीप सरोवर और कालीबैन में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यह वह स्थान है जहां सिख पंथ के संस्थापक गुरू नानक देव ने अपने जीवन के शुरूआती कई साल बिताए थे। गुरू नानक देव का जन्म पाकिस्तान के लाहौर के समीप ननकाना साहिब में 1469 में हुआ था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गुरूपर्व
के अवसर पर पंजाब और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में सिख ननकाना साहिब गए हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ओर राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने इस मौके पर जनता से गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने की अपील की और उन्हें गुरुनानक जयंती की बधाई दी। पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या और मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है।











Click it and Unblock the Notifications