मध्यप्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरु: दिग्विजय

सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि मध्यप्रदेश में हरदा नगर पालिका में भाजपा की पराजय के साथ ही उसकी उल्टी गिनती शुरु हो गयी है और काग्रेंस वर्ष 2013 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करके ही दम लेगी। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि उत्तराखंड और कर्नाटक में भ्रष्टाचार के चलते मुख्यमंत्रियों के विकेट गिर चुके हैं।
और अब हम मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री का विकेट गिराकर दिखायेंगे। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पर अविश्वास जाहिर करते हुए सिंह ने एपेक्स बैंक में कर्ज के लिये गिरवी रखी किसानों की दो लाख एकड़ जमीन को विदेशी संस्था के पास गिरवी रखे जाने के मामले की न्यायिक जांच कराये जाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications