भाजपा ने बनाई सोनिया को घेरने की रणनीति

Congress president Sonia Gandhi
दिल्ली (ब्यूरो)। संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। भाजपा ने इस सत्र में सरकार को छोड़कर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को घेरने की रणनीति बनाई है। साथ ही उसके निशाने पर सरकार के सहयोगी दल भी होंगे। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरकार में हुए सभी घोटालों के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सोनिया गांधी भी उतना ही जिम्मेदार हैं जिसकी सरकार।

उन्होंने सरकार के सहयोगी दलों को भी घेरा और पूछा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को क्या हुआ कि सरकार छोड़ने की धमकी 24 घंटे में गायब हो गई। संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार को संकट में डालने के लिए विपक्ष के पास संख्या बल भले ही न हो, लेकिन सरकार को हर रोज कठघरे में खड़ा रखने के लिए मुद्दों की भरमार जरूर है। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जनचेतना यात्रा के बाद सीधे संसद में सरकार पर जोरदार हमला बोलेगी। इसके ठीक पहले 20 नवंबर को यात्रा की दिल्ली में समापन रैली में वह अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। 22 नवंबर से शुरू हो रहे सत्र के लिए पार्टी की रणनीति 21 नवंबर को संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी। इस बार भाजपा की रणनीति बदली हुई है।

वह सरकार से ज्यादा आक्रमण संप्रग की मुखिया सोनिया गांधी व उसके सहयोगी दलों पर करेगी। सरकार के हर निर्णय के लिए वह प्रधानमंत्री के साथ सोनिया गांधी को भी जिम्मेदार ठहराएगी। साथ ही इन फैसलों पर साथ देने के लिए सहयोगी दलों की खबर लेगी। भाजपा अब अपने सवालों को सरकार व प्रधानमंत्री के बजाए सोनिया गांधी की तरफ मोड़ रही है। दरअसल भाजपा की रणनीति महंगाई व भ्रष्टाचार के लिए सरकार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष व संप्रग के घटक दलों को लपेटने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+