पिता बन कर बुरी आदतों से मुक्‍ती पाइए

being father can parish bad habits
अगर आपके अन्‍दर धूम्रपान, शराब और अन्य बुरी आदते हैं, तो अब घबराने की नहीं बल्कि जल्‍द शादी कर के पिता बनने ही जरूरत है। हम आपको ऐसी सलाह इसलिए दे रहें हैं क्‍योंकि एक नये अध्ययन का दावा है कि पिता बनने के साथ ही धूम्रपान, शराब और अन्य बुरी लतें छूटने की संभावना बढ़ जाती है। क्‍योकि पिता बनने के बाद हमारी नकारात्‍मक सोच बदल जाती है।

अमेरिका में ओरगोन स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि पहले पहल पिता बनने वाले व्यक्ति अपराध, तम्बाकू और शराब से दूर रहने की कोशिश करते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने 12 से 31 वर्ष के बीच के 200 व्यक्तियों का अध्ययन किया और 19 साल तक इस बात का निरीक्षण किया कि कैसे वक्त के साथ उनके आसामाजिक गतिविधियां बदली।

इससे पहले के अध्ययनों में दिखाया गया था कि कैसे विवाह व्यक्ति की नकरात्मक व्यवहार को बदलता है लेकिन यह पहला अध्ययन है जो पिता बनने के एक और फायदे को बयां करता है। डेली मेल ने अनुसंधानकर्ता डेविड केर के हवाले से बताया, यह अनुसंधान बताता है कि पिता बनना बदलावकारी अनुभव होता है। इसलिए आप माने या ना माने पर पिता बनना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+