बिग बॉस के चलते स्वामी अग्निवेश से नाराज आर्य समाज

Swami Agnivesh
जब से समाजसेवी स्वामी अग्निवेश की कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस में शामिल होने की खबर आयी है तब से ही चारों ओर से उन पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। खबर आ रही है स्वामी अग्निवेश के इस कदम के चलते आर्य समाज नाराज हो गया है।

आर्य समाज का कहना है कि इस तरह के अश्लील शो में स्वामी जी का जान शोभा नहीं देता है। अगर उन्हें इस शो में जाना है तो उन्हें आर्य समाज का चोला यानी गेरूएं वस्त्रों को त्याग देना चाहिए। वह इस शो में जाकर आर्य समाज को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वामी अग्निवेश ने ऐलान किया है कि वह बिग बॉस के प्रतियोगी बनने जा रहे हैं। और तो और स्वामी अग्निवेश ने यह कहकर उस समय सनसनी फैला दी कि बिग बॉस के प्रतियोगी देश के नेताओं से काफी अच्छे हैं। देश की संसद से अच्छा तो बिग बॉस हाउस है, जहां नेतागण अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हैं, एक-दूजे को भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। सांसद माइक फेंककर या हाथपाई करते है।

कम से कम इस करह की हरकतें बिग बॉस के प्रतिभागी तो नहीं करते हैं। वो जो करते हैं सामने करते हैं, वो झूठा मुखौटा लगाकर नहीं घूमते। आपको बता दें कि स्वामी अग्निवेश बिग बॉस के घर में दो दिन के लिए वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करेंगे। इस तरह वह इस सीजन के पांचवे पुरूष प्रतियोगी होगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+