देखिए राहुल गांधी की बन गई अश्‍लील प्रोफाइल

Rahul Gandhi
राहुल गांधी जब अचानक ही सोशल ने‍ट‍वर्किंग साइट फेसबुक पर अवतरित हो गए तो अचानक ही लोग हैरान रह गए। असल में राहुल गांधी की इस प्रोफाइल पर बहुत ही अश्‍लील फोटो अपलोड किए गए थे। इसके अलावा इसमें अश्‍लील भाषा का भी इस्‍तेमाल किया गया था। फिर क्‍या था इसे लाइक करने वाले और इससे जुड़ने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ गई। जब इसकी जानकारी राहुल गांधी तक पहुंची तो उन्‍होंने केंद्रीय गृहमंत्रालय से छानबीन करने के लिए कहा। इसके फौरन बाद इस प्रोफाइल को बंद कर दिया गया।

इसके बाद हरकत में आई मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर सेल ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का अश्लील प्रोफाइल तैयार करने वाले आरोपी युवक को पंजाब के अंबाला से गिरफ्तार किया है। प्रदेश के साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोफाइल की जांच करने पर पता चला था कि यह हरकत करने वाला आरोपी अंबाला के नारायणगढ़ में है। साइबर सेल की एक टीम ने वहां जा कर अंकित सैनी एवं उसके एक मित्रा को गिरफ्तार किया। अब यह टीम दोनों को लेकर भोपाल आ रही है।

राहुल गांधी के इस प्रोफाइल को लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि किसी ने उनकी अश्लील प्रोफाइल बनाई है और उसमें आपत्तिजनक चित्रों एवं भाषा का प्रयोग किया है। यह कांग्रेस और उसके प्रतिष्ठित नेता को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस ने इसकी जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी थी और वहां से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+