हरिद्वार : गायत्री महाकुंभ भगदड़ में 16 लोगों की मौत

Stampede
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में भगदड़ मचने से 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हरिद्वार के एसडीएम ने हादसे में 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

हालांकि शांतिकुंज आश्रम ने 5 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर है और यह संख्या काफी बढ़ भी सकती है।आपको बता दें कि इस कुंभ में शामिल होने के लिए देश के लगभग हर कोने से लोग आये हैं।

इस महाकुंभ में करीब पांच लाख लोगों के उपस्थित होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के गायत्री संस्था के संस्थापक श्रीराम शर्मा के शांतिकुंज में यह कुंभ वाला समारोह चल रहा है। गायत्री संस्था के संस्थापक श्रीराम शर्मा के जन्मशती पर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था, ना तो आम और ना ही खास किसी के लिये विशेष व्यवस्था नहीं की गयी थी। फिलहाल घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पुलिस प्रशासन वहां के रोकथाम में लग गया है। वैसे आपको बता दें कि मुख्यमंत्री खंडूरी भी इस प्रोग्राम में आज शामिल होने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+