जिंदगी पर ब्रेक लगा सकती है आपकी रफतार

accident
नयी दिल्ली। हर सडक को मरीन ड्राइव समझने वाले, हवा से बाते करने वाले युवक, हो जाये सावधान। अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाओं से मरने वालों की संख्‍या में 50 फीसदी की वृद्वि आयी है। कहीं ऐसी गल्तियां आपकी जिन्‍दगी को ब्रेक न लगा दे। दुर्घटनाओं में मरने वालों की सबसे ज्‍यादा संख्‍या महाराष्ट्र राज्‍य में है।

भारत में वर्ष 2010 में एक दशक पहले के मुकाबले सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि देखी गयी है और कुल मामलों का छठा हिस्सा अकेले महाराष्ट्र में देखा गया है। राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में वर्ष 2010 में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 3,84,649 लोगों की मौत हुई वहीं वर्ष 2000 में कुल 2,55,883 लोग हादसों का शिकार हुए थे।

महाराष्ट्र में पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 64,204 लोगों की मौत हुई और देश में सर्वाधिक मामले इसी प्रदेश में हुए जो कुल मामलों का छठा हिस्सा (करीब 16.7 प्रतिशत) है। देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 7.9 प्रतिशत लोगों की मौत हुई और यह महाराष्ट, मध्य प्रदेश (9.3 प्रतिशत), तमिलनाडु (8.4 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (8.2 प्रतिशत:) के बाद पांचवें स्थान पर आता है। वर्ष 2009 के मुकाबले 2010 के दौरान राष्‍ट्रीय स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामलों में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+