मेरे और आडवाणी के बीच में कोई दूरियां नहीं : नरेन्द्र मोदी

मोदी ने यह सारी बात आडवाणी की मौजूदगी में कही। मोदी और आ़डवाणी के बीच की कुर्सी मंच पर खाली क्यों थी? इस संदर्भ में मोदी ने कहा कि वह कुर्सी इसलिए खाली थी क्योकि प्रदेश पार्टी प्रमुख आर सी फल्दू अपना संबोधन दे रहे थे।
गौरतलब है कि रविवार को आडवाणी का रथ मोदी के धाम गुजरात पहुंचा था। अहमदाबाद में आडवाणी ने जनता को संबोधित भी किया। जहां प्रदेश के सीएम नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। लेकिन मोदी और आडवाणी एक-दूसरे के साथ होकर भी जुदा-जुदा नजर आयें। हालांकि दोनों ही नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की लेकिन इस तारीफ में भी प्रेम रस नहीं दिखायी पड़ा।
आडवाणी और मोदी मंच पर साथ-साथ बैठे तो थे लेकिन एक-दूसरे से काफी दूर। उन्होंने मंच पर काफी दूरी बना रखी थी। यही नहीं मंच पर दोनों के बीच एक बार भी बातचीत तक नहीं हुई। इस रैली की एक और खास बात यह रही कि मोदी ने अपने भाषण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। लेकिन मोदी की इस सफाई का भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा सब को पता है कि पीएम पद को लेकर मोदी और आडवाणी दोनों में ठनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications