पायलट के सूझबूझ ने बचाई दो विमानों की टक्कर, 345 यात्री बचे

विमान में 145 लोग सवार थे। उसी समय 200 यात्रियों को लेकर स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी (वाया दिल्ली) उड़ान उतरने वाली थी। तभी स्पाइस जेट विमान के पायलट की नजर रनवे पर पहुंचे दूसरे विमान पर पड़ गई। मलिक ने इस घटना के लिए जेट एयरवेज के पायलट को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पायलट ने निर्धारित समय से दस मिनट पहले ही विमान को एप्रन से रनवे पर पहुंचा दिया।
उन्होंने कहा कि इस मामले की डीजीसीए को जानकारी दे दी गयी है और मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। उधर जेट एयरवेज के स्टेशन प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि एटीसी के इशारे के बिना कोई विमान एप्रन से हिल नहीं सकता। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। उनहोंने कहा कि दोनों पायलटों की सूझबूझ से कुल 345 यात्रियों की जान बच गयी। स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया।












Click it and Unblock the Notifications