सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर गंभीर नहीं: आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा आज मुंबई पहुंची। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि यूपीए सरकार के शासन में पेट्रोल के दाम 24 बार बढ़ाए गए हैं। आडवाणी ने कहा कि सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। सरकार हर महीने महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। सरकार को महंगाई पर काबू पाने के लिए अपनी नीतियों में बदलाव लाना चाहिए।
आडवाणी ने कहा कि यूपीए के घटक दल भी इस महंगाई पर सरकार के साथ नहीं हैं। उन्होंने यह बात तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा महंगाई मामले पर सरकार से समर्थन वापस लेने के मामले पर कही थी। आडवाणी ने कहा कि आम जनता सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। जनता ने आगामी चुनावों में इस यूपीए सरकार को सबक सिखाने की ठान ली है।












Click it and Unblock the Notifications